सहायक अध्यापक की हृदयाघात से मौत
जौनपुर, मार्च 18 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय हयातगंज उटरुकला के सहायक अध्यापक 42 वर्षीय राजनाथ यादव का सोमवार का रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मंगलवार को शोक में विद्यालय बंद कर दिया गया। प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दलापुर गांव निवासी राजनाथ यादव करीब 10 वर्ष से यहां तैनात थे। रात में सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गम्भीर देख उन्हें वाराणसी रिफर कर दिया गया। परन्तु कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गयी। सूचना पर शिक्षक के बड़े भाई माध्यमिक शिक्षक संघ आसपुर देवसरा अध्यक्ष शोभनाथ यादव पहुंचे और शव को शव अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया। उनके निधन पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका विद्या यादव, शिक्षकगण सुनीता यादव, विजय प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.