गढ़वा, मार्च 10 -- रमना। प्रखंड के सिलीदाग गांव निवासी 55 वर्षीय सूर्यदेव राम का निधन हो गया है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबिसा में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत थे। वह पिछले कई महीनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने सोमवार की देर शाम अंतिम सांस ली। इधर रमना निवासी और गंगा तालाब छठ घाट के संरक्षक 52 वर्षीय वीरेंद्र कुमार प्रजापति का निधन मंगलवार सुबह मूर्ति टोला स्थित उनके घर पर हो गया। दोनों के निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुखिया दुलारी देवी, स्वीटी वर्मा,अनीता देवी ने संवेदन व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.