फिरोजाबाद, मार्च 30 -- महिला ने अपने पति से भरण पोषण के लिए मुकदमा न्यायालय प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश फिरोजाबाद में डाला। महिला को उसके पति जो सहायक अध्यापक है और उसके साथी ने मिलकर भरण पोषण की धनराशि का चेक दे दिया और कोर्ट से मुकदमे को रिपोर्ट लगवाकर खत्म करा लिया। जब पीड़िता ने चेक को बैंक में लगाया तो पता चला कि वह प्रिंटेड था और फर्जी चेक बताते हुए बैंक ने लौटा दिया। पुलिस में पहुंचने पर किसी ने सुनवाई नहीं की। थककर महिला ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।कोर्ट के आदेश पर थाना मटसेना में पूजा यादव पुत्री देवेंद्र सिंह यादव निवासी यादव नगर अवागढ़ एटा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी मां श्रम देवी ने भरण पोषण का एक मुकदमा न्यायालय प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश फि...