प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी-2025 में विज्ञान, वाणिज्य और कृषि/उद्यानकर्म विषयों के सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। सत्यापन 25 और 26 सितंबर को आयोग कार्यालय के सरस्वती भवन में होगा। 25 सितंबर को विज्ञान के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। 26 सितंबर को वाणिज्य के पुरुष-महिला तथा कृषि/उद्यानकर्म के पुरुष अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। संबंधित अभ्यर्थी 23 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर निर्देश देख सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...