सहायक अध्यापकों ने संघ की मजबूती का लिया संकल्प
रामगढ़, अगस्त 16 -- मांडू ।निज प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ के मांडू प्रखंड की बैठक रविवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हेसागढ़ा के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमल राज ने की, जबकि संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने किया।बैठक में संघ को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक अध्यापकों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा अपनी समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि संघ को प्रखंड स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में अगली बैठक पतरातू प्रखंड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में संघ के संयुक्त सचिव अली रजा खान, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.