सहायक अध्यापकों ने विधानसभा के समीप किया प्रदर्शन
रांची, अगस्त 7 -- रांची। कुटे मैदान (विधानसभा के पास) में राज्य के 961 सहायक अध्यापकों ने रोके गए मानदेय के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। डिग्री अमान्य ठहराए जाने के कारण पिछले एक वर्ष से इनका मानदेय स्थगित है। दो दिवसीय प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मानसून सत्र में इस मुद्दे पर विचार करने और बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की। मौके पर माला खातून, यूपीएस फिटकोरिया, साहेबलाल हेंब्रम, रवि मरांडी, सूरजमुनि मरांडी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने एक वर्ष से लंबित मानदेय राशि भुगतान करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.