सहायक अध्यापकों ने मानदेय वृद्धि और बकाया एरियर भुगतान को लेकर डीएसई को सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर, जून 20 -- जमशेदपुर। एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम इकाई द्वारा स्थानीय नगर निकायों के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापकों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) सह जिला कार्यक्रम समन्वयक को एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली, 2021 के प्रावधानों के तहत संतोषप्रद सेवा सत्यापन के उपरांत प्रतिवर्ष चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि का स्पष्ट नियम है। इसके बावजूद, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में कार्यरत उन सहायक अध्यापकों को इस लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.