गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड सीटेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम की अगुवाई में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ ने झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत और सीटेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) को विशेष नियुक्ति प्रक्रिया या समायोजन में शामिल करने की मांग की है। संघ ने अवगत कराया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनील कुमार यादव बनाम झारखंड सरकार के मामले में 07 मई को ऐतिहासिक और स्पष्ट न्यायादेश पारित किया है। इस आदेश के तहत राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह विशेष विज्ञापन निकालकर केवल एकेडमिक रिकॉर्ड्स (शैक्षणिक दस्तावेजों) के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करें और शिक्षकों की सीधी नियुक्त...