रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सहायक अध्यापक प्राथमिक (विशेष शिक्षा) के 18 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। भर्ती से संबंधित आपत्तियां अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 7 नवंबर को प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के आधार पर प्राप्त आवेदन पत्रों एवं अभिलेखों के विवरण से एक संकलित सूची तैयार की गई है, जिसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थी सूची में अंकित अपने विवरण का भली-भांति मिलान कर लें। उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो स्पष्ट साक्ष्यों सहित 20 दिसंबर तक निर्धारित ई-मेल आईडी पर प्रत्यावे...