धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की राज्य धनबाद एवं गिरिडीह जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सहायक अध्यापकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने 14 दिसंबर 2021 एवं 28 अगस्त 2024 को हुए समझौतों के कई उपबंध अब तक लागू नहीं होने पर गहरी चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल की ओर से संविदा कर्मियों को वेतनमान के समान मानदेय देने (समान काम, समान वेतन) तथा बिहार सरकार द्वारा दक्षता परीक्षा को आकलन के समान मान्यता दिए जाने से संबंधित मांगों को दस्तावेजों के साथ विधायक के समक्ष रखा गया। विधायक ने कहा कि झारखंड के सहायक अध्यापकों के साथ अब तक सभी राजनीतिक दलों ने विश्वासघात किया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.