सहायक अध्यापकों की मानदेय वृद्धि को लेकर डीएसई को सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद चंदन कुमार डे ने शुक्रवार को सहायक अध्यापकों की समस्याओं को लेकर डीएसई दीपक राम से मुलाकात की। साथ ही डीएसई को ज्ञापन सौंपते हुए उनकी समस्याओं से अवगत कराया। चंदन डे ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में तीन सहायक अध्यापक अपनी सेवा दे रहे हैं। इनका वर्ष 2023से 4% मानदेय वृद्धि होना था। परन्तु प्राधिकार गठन नहीं होने के कारण मानदेय वृद्धि लंबित है। मौके पर चंदन डे ने मानदेय वृद्धि कराने, मिड डे मील का भुगतान करने तथा विद्यालय में स्पोर्ट्स हेतु सुविधा बहाल कराने की भी मांग की। मौके पर डीएसई ने समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.