गढ़वा, अप्रैल 5 -- खरौंधी, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के एनपीएस कुम्हार टोली में रविवार को आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अध्यापक इंदल पासवान ने की। बैठक में उपस्थित अध्यापकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उसके तहत अगले 12 अप्रैल को स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव को मांग पत्र सौंपा जाएगा। वहीं 18 अप्रैल को राज्य की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके लिए अधिक से अधिक संख्या में सहायक अध्यापकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। अध्यक्षता कर रहे इंदल ने कहा कि ...