कोडरमा, अप्रैल 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में मंगलवार को राज्यस्तरीय निर्णय के आलोक में सहायक अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने की, जबकि संचालन तनवीर आलम और प्रदीप कुमार गिरि ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। संगठन मंत्री सलीम अंसारी ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित आमरण अनशन में जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे। अध्यापकों की मुख्य मांगों में आकलन पास शिक्षकों को टीईटी समतुल्य दर्जा, समान कार्य के लिए समान वेतन, 4% वार्षिक वृद्धि, टीईटी में ग्रेस मार्क्स, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष, अनुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.