शामली, मार्च 21 -- कांधला। नगर के पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के तीसरे दिन आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए, जहां देवी भागवत कथा के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया। यज्ञ के तीसरे दिन विधि-विधान के साथ सहस्त्र चंडी पाठ एवं यज्ञ में आहुति प्रदान की गई। भक्तों ने 'जय अम्बे, जय अम्बे मैया' के जयघारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा, वहीं मां दुर्गा की आराधना में लीन भक्तों की श्रद्धा का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कथा व्यास ब्रजमोहन सेमवाल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सहस्त्र चंडी महायज्ञ की महिमा और महत्व को विस्तार से समझाया। उन्ह...