देहरादून, मार्च 6 -- शहर के सौंदर्यीकरण और हरियाली से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सरकारी संसाधनों से लगाए गए सजावटी पौधों को क्षतिग्रस्त किया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अक्षम्य है। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि टीम ने मौके की तस्वीरें संकलित की हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। प्राधिकरण ने शहरवासियों से अपील की है कि वे देहरादून की सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें और ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.