मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। छानबे विकास खण्ड के अकोढ़ी गांव में बनखण्डी महादेव जालपा मंदिर पर सहस्त्रचंडी यज्ञ एवं श्रीमद देवी भागवत कथा महोत्सव एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। सहस्त्रचंडी यज्ञ एवं श्रीमद देवी भागवत कथा 19 से 29 जनवरी के बीच होगा। श्रीमद देवी भागवत कथा प्रत्येक दिन शाम तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। शिवशक्ति सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक पंडित अनिल कुमार दुबे ने बताया कि 19 जनवरी को भक्त कलशयात्रा निकालेंगे। वहीं, 29 जनवरी को यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.