सहस्त्रचंडी महायज्ञ हुआ आरंभ
वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पंचकोशी मार्ग स्थित आदि शंकराचार्य महासंस्थानम में स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में सोमवार को सहस्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हुआ। आयोजन दैवीय आपदाओं से देश-विदेश के सनातनियों की रक्षा, राष्ट्र की सुख-शांति तथा कल्याण की कामना से किया गया है। शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर से सुबह आठ बजे गंगाजल के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर शामिल हुए। जयघोष एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शोभायात्रा आदि शंकराचार्य महासंस्थानम आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महायज्ञ आरंभ हुआ। सर्वप्रथम यज्ञ मंडप में वरुण पूजन, गंगा पूजन एवं कलश पूजन कराया गया। पंचांग पूजन एवं ब्राह्मण वरण किया गया। षोडश मातृका, नवग्रह एवं क्षेत्रपाल सहित 33 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.