सहसों में राम जानकी मंदिर का मनाया गया वार्षिकोत्सव
गंगापार, अप्रैल 28 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीराम जानकी सेवा समिति सहसों के तत्वाधान में स्थापना दिवस पर श्री राम जानकी मंदिर सहसों का 34वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजधर पांडेय के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर मंदिर प्रांगण में सायंकाल सुंदर कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।मंदिर को माला फूल एवं विद्युत झालरों से सजाया गया। आधुनिक वाद्य यंत्र द्वारा भक्तिमय संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। सुबह से ही आसपास एवं दूरदराज के श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान राम दरबार के भव्य रूप एवं आकर्षक झांकी का दर्शन पूजन करने के लिए आवाजाही लगी रही। सुंदरकांड एवं भजन कीर्तन के उपरांत भगवान श्री राम दरबार की महा आरती उतारी गई। तत्पश्चात श्रद्धालु भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.