गंगापार, जून 26 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को जनता इंटरमीडिएट कॉलेज, देवनहरी में आयोजन किया गया है। इस समारोह में सहसों, फूलपुर, बहादुरपुर एवं बहरिया विकासखंड के कुल 111 जोड़े सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अखिलेश यादव ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से पात्र जोड़ों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...