गंगापार, मार्च 28 -- बजरंग दल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल से मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में आधुनिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच भक्तगण अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कमलेश केशरवानी, पिंटू केसरवानी, निखिल त्रिपाठी, नरेंद्र केसरवानी, कल्लू जायसवाल, राजा केसरवानी, सूरज केसरवानी, गोल्डी साहू, यीशु केसरवानी, शिवम केसरवानी, मनीष केसरवानी, लवकुश केशरवानी, रूद्र केसरवानी, धीरज जायसवाल आदि शोभायात्रा में शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.