प्रयागराज, मार्च 13 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। सहसो अंदावा मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ से 50 हजार रुपये छीन लिए। घटना के दौरान पीड़ित बाइक से गिर गया, जिससे उसे चोट भी आई। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है।रहीमपुर निवासी रामखेलावन कुशवाहा शुक्रवार को बाइक से फूलपुर के सौरा जलालपुर अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने रहीमपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाया। इस दौरान उन्होंने अपने पास रखे 50 हजार में से पेट्रोल का पैसा देने के लिए जेब से पैसे निकाले थे। कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर पीछे से पल्सर बाइक सवार दो युवक आए और रामखेलावन के बराबर बाइक लगाकर सीधे उनकी जेब में हाथ डालकर पैसे खींचने लगे। इस दौरान रामखेलावन की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.