गंगापार, मार्च 24 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों ब्लॉक में लेखाकार के पद पर कार्यरत 54 वर्षीय अरुण कुमार त्रिपाठी की हृदय गति रुकने से सोमवार को निधन हो गया। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के पयासीपुर गांव के निवासी थे। यह लेखाकार पद पर करीब 4 वर्षों से यहां पर कार्य कर रहे थे। उनकी साफ सुथरी छवि, सरल व सहज स्वभाव के कारण उनकी मौत से ब्लॉक के लोग काफी दुखी हैं।सहसों ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने कहा कि उनके अच्छे व्यवहार व कार्यों के कारण उनको हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश बहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी रामवीर सिंह पाल, एडीओ पंचायत संतोष सिंह, एडीओ आईएसबी संजय सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष द्वारिका मौर्य, शिवनारायण सिंह गप्पू, बड़े बाबू विजय बहादुर, कामरान आदि लोगो इस असामायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कि...