सहसों टोल प्लाजा के पास हादसा, एक की मौत और दो घायल
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर सहसों टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गिट्टी लदे ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। इकलौते बेटा अपने दोस्तों संग अस्पताल में भर्ती पिता को खाने पहुंचाने जा रहा था। उसकी मौत से परिजन बेसुध हो गए। झूंसी थाना क्षेत्र के मलावां खुर्द गांव के सुरेश भारती थानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उनका इकलौता बेटा 25 वर्षीय धनंजय भारती शुक्रवार की सुबह गांव के ही 35 वर्षीय राजन पुत्र राम सजीवन और 32 वर्षीय संदीप पुत्र वंशीलाल के साथ बाइक से पिता को खाने पहुंचाने अस्पताल जा रहा था। यह भी पढ़ें- सहसों टोल प्लाजा के पास ट्रेलर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर भोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.