गंगापार, अप्रैल 17 -- प्रयागराज -गोरखपुर राजमार्ग पर सहसों टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। भोपतपुर गांव के सामने ओवरलोड गिट्टी लदी ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमार्ग पर थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के सामने एक गिट्टी लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। जैसे ही ट्रेलर चालक वाहन को पटरी से मुख्य सड़क पर चढ़ाने लगा, उसी दौरान फूलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के ड्राइवर साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 35 वर्षीय राजन पुत्र राम सजीवन, 32 वर्षीय संदीप पुत्र वंशी लाल और 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.