सहसवान-रामपुर घराने के उस्ताद इफ्तिखार हुसैन का निधन
बदायूं, अगस्त 23 -- पद्म भूषण उस्ताद निसार हुसैन खान के पुत्र और भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक और सहसवान-रामपुर घराने के उस्ताद इफ्तिखार हुसैन खान का 83 वर्ष की आयु में निधन में हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बदायूं की धरती से निकलकर देश-विदेश में भारतीय शास्त्रीय संगीत की पहचान बनाने वाले उस्ताद इफ्तिखार हुसैन खान ने अपनी गायकी और संगीत साधना से अलग पहचान बनाई। बदायूं शहर के मोहल्ला वेदों टोला निवासी उस्ताद इफ्तिखार हुसैन साहब के निधन की खबर सुनकर संगीत प्रेमियों में और उनके चाहने वालों में गम छा गया। शनिवार दोपहर बाद नमाजे जोहर उस्ताद इफ्तिखार हुसैन खान को बदायूं स्थित छोटे सरकार के पीछे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में परिजन, परिचित, संगीत प्रेमी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.