बदायूं, मई 17 -- सहसवान क्षेत्र के मचोना की मढ़ैया गांव में बंदरों के डर से भागी विवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मढ़ैया गांव में शाम को महिला छत पर गई थी। उसी दौरान वहां बंदर आ गए। उन्हें देखकर महिला दहशत में आ गई। वह डरकर भागने लगी तभी उसका पांव फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरी। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सहसवान में बंदरों के डर से भागी विवाहिता की छत से गिरने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...