बदायूं, मार्च 4 -- सहसवान। होली के मद्देनजर मंगलवार को सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। कोतवाली से शुरू हुआ मार्च मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों से होते हुए निकाला गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट और जैकेट पहनकर लाठी के साथ नजर आए। कोतवाल धनंजय सिंह ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री, जबरन रंग डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...