बदायूं, मार्च 5 -- बदायूं। सहसवान क्षेत्र के भगत नगला गांव में छत पर झाड़ू लगाते समय पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सहसवान कोतवाली के भगत नगला गांव के रहने वाले किशन पाल (28) बुधवार को करीब 11 बजे छत पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंग लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे किशन पाल के परिजनों ने बताया कि गांव में विद्युत निगम की ओर से खींची गई हाई...