सहसवान में घंटों गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा नगर
बदायूं, जून 12 -- नगर में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पूरा नगर अंधेरे में डूब गया। गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन गुरूवार तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। नगर के रहने वाले लोगों का कहना है कि बुधवार शाम लगभग 6 बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई थी। रात भर इंतजार के बावजूद गुरुवार सुबह तक बिजली बहाल नहीं हुई। बिजली न होने के कारण घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पंखे और कूलर बंद रहने से रात भर जागकर बितानी पड़ी। यह भी पढ़ें- सहसवान में घंटों गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा नगर बिजली गुल होने से पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा।पानी की मोटरें न चल पाने के कारण सुबह घरों में पानी की किल्लत हो गई। इसके अलावा, मोबाइल फोन डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.