सहसवान में अवैध रूप से संचालित सेवा अस्पताल सील
बदायूं, मई 27 -- नगर के हरदतपुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल पर मंगलवार को तहसील प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं अस्पताल सील होने की सूचना मिलते ही नगर के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया और कई संचालकों ने अपने अस्पतालों पर ताले लगा दिए। एसडीएम सहसवान के निर्देश पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सेवा हॉस्पिटल पहुंची। टीम में एमओआईसी डॉ. प्रशांत त्यागी, केवी चतुर्वेदी, अशफाक हुसैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल के पंजीकरण, अभिलेखों एवं संचालन संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.