बदायूं, फरवरी 27 -- सहसवान,संवाददाता। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सरसोता पर लगने वाले दो दिवसीय मेले का गुरुवार को तहसीलदार राकेश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेला हर वर्ष होली से दो दिन पूर्व लगता है। मेला में झूला, खेल तमाशे वाले पहुंच गये हैं। इसके अलावा अन्य विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें लग गयी हैं। मेले में होली की चौपाई का भी आयोजन होगा। मेले में लोग कुंड में स्नान कर यहां स्थापित मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत करेंगे। मेला कमेटी की ओर से कुंड में जल भरवाने के साथ अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, डॉ. कैलाश चंद्र गुप्ता, श्योराज सिंह, अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, सज्जन सिंह, नीरेश माहेश्वरी, मोहित यादव, शिव यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.