बदायूं, सितम्बर 25 -- सहसवान-उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद जलस्तर खतरे से काफी नीचे चला गया है, लेकिन सहसवान के आसे नगला के समीप खेतिहार इलाके में कटान जारी है। उसहैत के अहमद नगर बछौरा एवं हजरतपुर के मौसमपुर आनंदपुर के समीप भी हल्की गति से कटान जारी है। बाढ़ खंड की ओर से कटान की रोकथाम के के लिए आसे नगला पर परक्यूपाइन कटर लगवाये जा रहे हैं। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते अब उसहैत के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों को जाने वाला रास्ता खुल गया है। इधर से अब लोग बिना किसी दिक्कत के अपने गांवों तक पहुंच रहे हैं। कंपिल मार्ग लगातार बंद होने से दिक्कत दूर नहीं हो रही है। पशुओं के लिए चारे की दिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.