देहरादून, जून 20 -- हरीश कंडारी विकासनगर। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स ने सहसपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। मामले में सहसपुर थाना में बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।शुक्रवार को जिला टॉस्क फोर्स की टीम ने चकराता रोड स्थित शंकरपुर क्षेत्र में एनएच-7 पर संचालित एक कैंटीन में छापेमारी की। इस दौरान वहां दो नाबालिग बच्चे काम करते पाए गए। टीम ने मौके पर जांच के बाद दोनों बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। आरोप है कि कैंटीन संचालक जितेंद्र पाल पुत्र गुरुचरन की ओर से इन बच्चों से काम कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन अभियान : जिले के होटलों में धावा-दल की कार्रवाई इस संबंध में बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत कैंटीन संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया ह...