सहसपुर में घर से नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 2 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। केदारवाला में घर से लाखों रुपये की नगदी चोरी के मामले का सहसपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 78 हजार की नगदी बरामद की है। आरोपी की पहचान केदारवाला निवासी 32 वर्षीय पवन रावत के रूप में हुई है।कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि केदारवाला निवासी अमित बिष्ट ने तीन सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में रखी नगदी चोरी कर ले गया है। इस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान हुई। बताया कि सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.