बिजनौर, सितम्बर 28 -- सहसपुर देहात में भारतीय किसान यूनियन भानु के किसान सम्मेलन में किसानों, मजदूरों और नौजवानों के मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं संगठन समीक्षा प्रभारी वीरेंद्र गुर्जर प्रधान ने संयुक्त रुप से कहा कि किसानों और मजदूरों को महंगाई की मार से राहत मिलनी चाहिए। बिजली, डीजल और पेट्रोल के दाम कम किये जाएं चाहिये, किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की जायज मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता...