सहसपुर में कार खरीद-फरोख्त के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी का आरोप
देहरादून, मई 21 -- विकासनगर। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में कार खरीद-फरोख्त के नाम पर कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जस्सोवाला स्थित कार बाजार संचालक कुशलमणी पुत्र कमल सिंह ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को एक व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार बेचने के लिए उसके कार बाजार पर आया था। बातचीत के बाद 29 जुलाई को आरोपी दुर्गा प्रसाद रतूड़ी ने फोन कर डाकपत्थर बुलाया और कार अपने साथ लाने को कहा। पीड़ित के अनुसार कार बाजार कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच वाहन का सौदा 1.50 लाख रुपये में तय हुआ। इसमें एक लाख रुपये का चेक व 40 हजार रुपये नकद दिए गए, जबकि 10 हजार रुपये बैंक एनओसी मिलने के बाद देने की बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.