विकासनगर, जून 18 -- हरीश कंडारी न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर जतिन मित्तल की अदालत ने सहसपुर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से बिजली की तार चोरी के मामले में आरोपी मौ. शौकीन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी पर सहसपुर की एक फैक्ट्री में चोरी करने का आरोप है।अदालत में दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र में आरोपी पक्ष ने दावा किया कि उसे पुलिस ने झूठा फंसाया है। बचाव पक्ष ने कहा कि मामला अज्ञात में दर्ज हुआ था और पुलिस ने बाद में उसे पूछताछ के बहाने उठाकर फर्जी बरामदगी दिखा दी। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि कथित बरामद सामान बाजार में आसानी से उपलब्ध हो सकता है और घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। यह भी पढ़ें- सहसपुर फैक्ट्री चोरी मामले में आरोपी मौ. शौकीन की जमानत खारिज वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के कब्जे से चोरी का...