विकासनगर, फरवरी 19 -- सहसपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में गैर जमानती वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप है। सभी आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। आरोपियों की पहचान सुभाष चन्द पुत्र कलीराम, निवासी ग्राम देवथला पोस्ट रुद्रपुर, सागर पुत्र रंगीलाल, निवासी देवथला रुद्रपुर कोतवाली सहसपुर और अभय उर्फ अब्बू पुत्र फूल सिंह, निवासी देवथला के रूप में हुई है। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.