धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत सहराज में 15वें वित्त की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया। मौके पर सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, स्थानीय मुखिया सहित अन्य ने मौजूद थे। जिप अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...