सहरसा' दूसरी बार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने नवीन
भागलपुर, जून 12 -- पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी नेतृत्व द्वारा नवीन शंकर झा को दूसरी बार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. तारानंद सादा तथा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा के प्रति आभार भी जताया गया। जिला उपाध्यक्ष नईमुद्दीन, चमक लाल यादव, रामशरण कुमार, निजामुद्दीन बुलबुल, वीरेन्द्र पासवान, कुमोद सिंह, संजय कुमार सिंह, गौतम सागर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवीन झा के मनोनयन का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- सहरसा' दूसरी बार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने नवीन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.