सहरसा, मार्च 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा स्टेडियम में तीरंदाजी स्टेडियम बनाने का खेल संघ व खिलाड़ियों ने विरोध किया है। पूर्व में बन रहे कार्य को बंद कर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने तीरंदाजी स्टेडियम के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया। जिस पर खेल संघो ने आपत्ति जताते हुए डीएम से आग्रह किया है कि पूर्व की तरह एथलेटिक्स और फुटबॉल का मैदान बनाया जाय। हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को यह जानकारी नहीं है कि यहां पर तीरंदाजी का कोई भविष्य है। यहां एथलेटिक्स एवं फुटबॉल का मैदान बनना चाहिए। क्रीड़ा भारती प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी ने कहा की निर्णय वापस लेकर एथलेटिक्स और फुटबॉल मैदान के साथ मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराना चाहिए। जिला फुटबाल संघ सचिव अशफाक आलम ने कहा कि सहरसा स्टेडियम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.