निज प्रतिनिधि, मई 8 -- बिहार से दक्षिण भारत जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा से बेंगलुरु के यशवंतपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05551) अब दो महीने और चलाई जाएगी। 14 मई से 9 जुलाई तक सप्ताह के हर गुरुवार को यह सहरसे चलेगी। वहीं, यशवंतपुर (बेंगलुरु) से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन (05552) 10 मई से 12 जुलाई तक हर रविवार को मिलेगी। सहरसा रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन रात 8 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और तीसरे दिन में रात साढ़े 10 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। यशवंतपुर से यह ट्रेन सुबह 7 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी, कियूल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, खड़गपुर, भुवनेश्वर के रास्ते चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.