भागलपुर, अप्रैल 19 -- सहरसा से रंजीत की रिपोर्ट रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा से पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर को स्पेशल ट्रेन(05502) 20 से 30 अप्रैल तक सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को चलेगी। कुमेदपुर से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन(05501) 20 से 30 अप्रैल तक हर सोमवार व गुरुवार को चलेगी। सहरसा से ट्रेन सुबह 7.30 बजे खुलेगी और दोपहर 1.45 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी। कुमेदपुर से शाम 3 बजे खुलेगी और रात 10 .15 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलेगी। समस्तीपुर मंडल के पीआरओ आर के सिंह ने कहा कि ट्रेन में 9 स्लीपर, 4 अनारक्षित, 2 ब्रेक भान सहित कुल 15 कोच लगे रहेंगे। यह भी पढ़ें- छिवकी होकर चलेगी मधुबनी स्पेशल ट्रेन के चलने से सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नवगछिया, कटिहार, कुमेदपुर सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.