सहरसा में सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ
भागलपुर, जून 5 -- सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट देश की सीमाओं पर अपने साहस, पराकम और त्याग का अमिट इतिहास लिखने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में सहरसा ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं कार्यरत सैनिक परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय विद्यालय के बगल में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी दीपेश द्वारा किया गया। अब तीन जिले सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल के सैनिक परिवार को अपना कार्यालय मिल गया।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में तीन जिलों के पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं पूर्व सैनिकों के आश्रित उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने किया। जिलाधिकारी को मधुबनी पेन्टिंग का चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.