सहरसा, जुलाई 31 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा-मानसी रेल दोहरीकरण कार्य का अगस्त माह में टेंडर निकलेगा। टेंडर से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरा करते शीघ्र दोहरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(सीएओ) उत्तर शैलेन्द्र प्रसाद ने ये बातें पत्रकारों से कहीं।

रेल परियोजनाओं का निरीक्षण वे गुरुवार को मानसी से सहरसा तक प्रस्तावित रेल दोहरीकरण कार्य के लिए स्थलीय निरीक्षण करते सहरसा स्टेशन पहुंचे थे। सीएओ ने कहा कि सहरसा सहित कोसी क्षेत्र में चल रही रेल परियोजनाओं का निरीक्षण करते उसमें गति लाने के लिए आए हैं। सहरसा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य सहित अन्य निर्माण में अब तेजी देखने को मिलेगी। रेललाइनों के बिछने के बाद यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आवागमन संपर्क सुलभ ...