सहरसा मंडल कारा में बंदी दरबार आयोजित
सहरसा, जून 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता जिलाधिकारी दीपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहरसा के द्वारा मंडल कारा सहरसा में बंदी दरवार के आयोजन के तहत बंदियों की शिकायतें सुनी गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बंदी दरबार के दौरान कारा में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बंदी दरबार के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।अधिकारियों यह भी पढ़ें- सिपाहियों के परीक्षा का डीआईजी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.