सहरसा मंडल कारा जल्द केंद्रीय कारा के रूप में अपग्रेड होगा
सहरसा, अगस्त 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा मंडल कारा को जल्द ही केंद्रीय कारा के रूप में अपग्रेड करने की तैयारी है। वर्तमान में जेल में 805 बंदियों के रहने की क्षमता है। सितंबर 2026 तक तीन नए बंदी कक्षों का शेष निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षमता करीब 15 सौ हो जाएगी। इसके बाद सहरसा मंडल कारा को केंद्रीय कारा का दर्जा देने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्रीय कारा बनने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी व्यापक विस्तार होगा। पूर्व में मंडल कारा में 547 पुरुष और 10 महिला बंदियों समेत कुल 557 बंदियों के रहने की क्षमता थी। यह भी पढ़ें- पांच नवीन जेलों के निर्माण के लिए 514 करोड़ की पहली किस्त जारी क्षमता से अधिक बंदियों को रखने के कारण कई बार विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती थी। इसके बाद जेल की क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.