सहरसा-पटना इंटरसिटी रद्द होने से यात्रियों की होगी फजीहत
बेगुसराय, अगस्त 20 -- बरौनी। सहरसा से बेगूसराय व न्यू बरौनी स्टेशन होकर राजेंद्रनगर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक यानी 13 दिन रद्द रहेगी। इस कारण उक्त ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को फजीहत झेलनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, उपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा व सोनपुर मंडल में दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया व बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने का कार्य हेतु प्री एनआई कार्य 21 सितम्बर से शुरू किया जाएगा और 04 अक्टूबर को एनआई का यह कार्य पूरा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.