खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सहरसा से जमालपुर के बीच नई मेमू ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक किया गया है। जिससे इस रूट के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा हुई है। यह ट्रेन मंगलवार से प्रतिदिन अप व डाउन रूट में अगले आदेश तक के लिए चलाई गई है। जानकारी के अनुसार 63398 सहरसा-जमालपुर मेमू ट्रेन सहरसा से सुबह 5.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मानसी, खगड़िया पहुंचते हुए जमालपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में 63397 जमालपुर-सहरसा मेमू 21.45 बजे जमालपुर स्टेशन से सहरसा रेलवे स्टेशन के लिए खुलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.