दरभंगा, जून 10 -- बिहार के कोसी नदी में नाव पलटने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब दरभंगा जिले में नाव पलटी है। यहां किरतपुर अंचल स्थित कोसी नदी में बुधवार की अहलेसुबह छोटी नाव पलटने से चार लोग डूब गए। डूबने वालों में अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं। नाव में कुल नौ लोग सवार थे। वे नाव पर सवार होकर खेत से मूंग तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान तरबारा स्पर के पास कोसी नदी में नाव पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी तरबारा गांव निवासी रामनारायण यादव ने बताया कि कुबौल व तरबारा गांव के लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर मूंग तोड़ने के लिए कोसी नदी को पार कर रहे थे कि तरबारा स्पर के पास नदी की तेज धारा में संतुलन बिगड़ने से यात्रियों से लदी नाव पलट गई। इसमें चार लोगों के डूबने की आशंका है। नाव पर सवार पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने तैरकर बचा लिया। उन्हें उपचार के लिए किरतपुर स्थि...